बॉलीवुड

धुरंधर के बाद इस डायरेक्टर संग धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, दिखेगा नया अवतार

Ranveer Singh New Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिलम धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच रणवीर सिंह को लेकर एक नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर एक टाइम ट्रैवल मूवी में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।

Image

image source-google

Ranveer Singh New Film: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में धुरंधर से लेकर डॉन 3 तक के नाम शामिल है। हाल ही में रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देख लोग दंग रह गए थे। रणवीर सिंह की ये धांसू फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक मूवी के लिए प्रोड्यूसर दिनेश विजन से हाथ मिला लिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

रणवीर सिंह ने दिनेश विजन संग मिलाया हाथ

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह दिनेश विजान के साथ एक टाइम-ट्रैवल फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अमित राविंद्रनाथ शर्मा करेंगे। रणवीर को कहानी पसंद आई है। रणवीर कुछ नया करने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं किया है। बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, और फाइनल स्क्रिप्ट भी अभी तैयार नहीं है। दिनेश विजान और अमित शर्मा इस आईडिया पर काम कर रहे हैं। यह एक बड़ी बजट वाली फिल्म होने वाली है। अभी तक कास्टिंग को लेकर कुछ खास डेवलपमेंट नहीं हुआ है। अभी बस स्टोरी पर काम चल रहा है। जब रणवीर अपनी फिल्म धुरंधर की शूटिंग कर लेंगे तब उनसे आगे बात होगी।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। रणवीर की फिल्म धुरंधर में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपान और आर माधवन जैसे सितारे नजर आएंगे। वहीं रणवीर की फिल्म डॉन 3 भी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि डॉन 3 अगले साल रिलीज हो सकती है। निर्माता इसपर जोर-शोर से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डॉन 3 में कृति सेनन को बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में शामिल किया गया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article