बॉलीवुड

Dhurandhar 2 : बहन संग पति आदित्य धर की 'धुरधंर 2' देखने निकली यामी गौतम, साली ने किया जीजा की फिल्म का रिव्यू

Yami Gautam watched Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लोग खूब प्यार दे रही है। बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स धुरंधर 2 को फुल नंबर दे रहे हैं। इस बीच यामी गौतम ने अपनी बहन के साथ धुरंधर का मजा लिया है।

Image

pic credit- instagram

Yami Gautam watched Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने सभी का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस मूवी को बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी बेशुमार प्यार दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का मजा लिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

यामी गौतम की बहन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

यामी गौतम अपने पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 देखने थिएटर पहुंचीं। फिल्म देखते समय अभिनेत्री ने अपनी सच्ची प्रतिक्रियाएं शेयर कीं। रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। यामी गौतम का अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ फिल्म देखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस क्लिप में यामी अपनी कैमियो अपीयरेंस देखकर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आईं। फिल्म में वे शाजिया बानो के रोल में हैं। यामी की बहन सुरीली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया और फिल्म की तारीफ भी की। यामी ने फिल्म पैक्ड थिएटर में देखी। फिल्म के बारे में अपनी सच्ची राय देते हुए सुरीली ने लिखा, 'एक बार फिर आदित्य धर को सलाम। एक और मास्टरपीस!! शानदार फिल्म। हम आप पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। आपकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। और मेरी प्यारी बहन जो ताकत और किस्मत का सहारा है यामी गौतम तुम सबको बहुत प्यार। अब पार्टी करते हैं।'

yami gautam dhurandhar 2

pic credit- instagram

धुरंधर 2 की कमाई

बताते चलें कि सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 इसी के साथ भारत में ग्रॉस कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के पार पहुंचकर 805.32 करोड़ रुपये हो चुका है। ने अपने दूसरे गुरुवार को अनुमानित 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दुनियाभर में फिल्म धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article