Dhurandhar 2 Teaser Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि सारे रिकॉर्ड्स टूट गए हैं। धुरंधर ने भारत में नेट कलेक्शन 826.41 करोड़ पार कर लिया है। वहीं इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1283.5 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब सभी लोगों की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के टीजर को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है।
धुरंधर 2 के टीजर को लेकर आया अपडेट
धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक अब इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी टाइटल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रखी गई है। फिल्म का टीजर इसी हफ्ते रिलीज होने वाला है। इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 19 जनवरी 2026 को टीजर को सर्टिफिकेट दे दिया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार टीजर को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है और इसकी लंबाई 1 मिनट 48 सेकंड है। टीजर छोटा और क्रिस्प रखा गया है, ताकि ज्यादा कंटेंट न खुल जाए। इस सर्टिफिकेट के बाद अब प्रमोशनल कैंपेन शुरू हो सकेगा। रिपोर्ट्स कहती हैं कि टीजर 'बॉर्डर 2' की थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ अटैच किया जाएगा, यानी दर्शक बड़े पर्दे पर इसे देख सकेंगे।आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और दुनिया भर में 1280 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
बताते चलें कि फिल्म धुरंधर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स 130 करोड़ में खरीदे हैं।फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, साथ ही संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल हैं। इन सभी ने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। अब दर्शक धुरंधर 2 को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। आप धुरंधर 2 के लिए कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
