बॉलीवुड

IPL मैच देखने के बाद मुसीबत में फंसीं सारा अर्जुन, पिता ने किया प्रोटेक्ट, देखें वीडियो

Sara Arjun Mobbed: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अर्जुन इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हुई। इस मूवी को लोग खूब प्यार दे रहे है। इस बीच सारा अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- instant bollywood

Sara Arjun Mobbed: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर को मुंबई ने 6 विकेट से हरा दिया और आईपीएल का विजयी आगाज किया। इस मैच को देखने बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। इस लिस्ट में सारा अर्जुन का नाम शामिल है। इस बीच सारा अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है।

भीड़ में फंसीं सारा अर्जुन

धुरंधर 2 की लोकप्रियता सिर्फ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना या राकेश बेदी तक ही सीमित नहीं है। फिल्म से जुड़े हर कलाकार को अब अपनी पहचान मिल रही है। धुरंधर में यालिना जमाली का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन रविवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने गई थीं। मैच के बाद जब वे स्टेडियम से बाहर निकलीं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। सारा अर्जुन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की जर्सी पहने हुए थीं। उनके साथ उनके पिता राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन भी मौजूद थे। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को को 6 विकेट से हरा दिया। 20 साल की सारा जब स्टेडियम से बाहर निकलीं तो कई फैंस उनसे सेल्फी लेने के लिए उनके करीब आने लगे। अभिनेत्री के माता-पिता ने तुरंत उन्हें बचाया और जल्दी से कार में बिठाकर ले गए।

इस एक्टर के साथ दिखीं सारा अर्जुन

बता दें कि मैच के बाद सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'व्हाट अ मैच!!' वानखेड़े स्टेडियम में सारा को अभिनेता इशान खट्टर के साथ भी देखा गया। दोनों ने हाल ही में एक विज्ञापन में साथ काम किया था। धुरंधर फिल्म सारा अर्जुन की लीड रोल में पहली बड़ी फिल्म थी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी ने दुनियाभर में 1350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article