Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर: द रिवेंज' साल 2026 की उन फिल्मों में से एक है, जिसे बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। रणवीर सिंह स्टारर को लेकर लोगों के अंदर एक अलग ही हाइप देखी जा सकती है। मेकर्स ने जिस दिन से इस मूवी की एडवांस बुकिंग ओपनिंग की है, तब से लेकर अभी तक हर दिन दर्शक टिकट्स बुक करने में लगे हुए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स के साथ-साथ अब निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ओपनिंग डे पर हर बड़े रिकॉर्ड की कमर तोड़ी देगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मूवी की अब तक कितनी टिकट्स बिक चुकी हैं।
'दंगल' के रिकॉर्ड को तोड़ देगी 'धुरंधर 2'
एडवांस बुकिंग के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी अब तक भारत में 15 लाख से ज्यादा टिकट्स बेच चुकी है। गौरतलब है कि इनमें से लगभग आधे टिकट 18 मार्च को होने वाली पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग के लिए खरीदे गए हैं। इस मूवी ने रिलीज से पहले होने वाली कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' रिलीज होने के बाद आमिर खान की 'दंगल' के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ने का दम रखती है। (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi: दांव पर लगा है सलमान खान का करियर, टाइटल में बदलाव के बाद 40 दिन तक फिर से शूट होगी फिल्म)
कई ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ग्लोबल मार्किट में 125 करोड़ रुपये का कलेक्शन एडवांस बुकिंग से कर लिया है। एक तरफ 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर: द रिवेंज' 2000 करोड़ रुपये की कमाई करने का दम रखती है। अगर ऐसा होता है तो यह आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ देगी। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है।
