Dhruv Rathee Slams on Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कल, मंगलवार को फिल्म का दमदार ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर अपलोड होते ही इसने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक ने जनता का दिल घेर लिया। जिसके बाद लोग रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये बात सिर्फ ट्रेलर के लिए हो रही है, फिल्म आना अभी बाकी है। खैर ट्रेलर की एक तरफ जमकर तारीफ की जा रही है तो दूसरी तरफ एक ऐसे व्यक्ति का ट्वीट सामने आया जिसने हंगामा खड़ा कर दिया। यूट्यूब के फेमस कंटेन्ट क्रीऐटर ध्रुव राठी ने धुरंधर को बॉलीवुड का घटियापन बता दिया। ध्रुव राठी( Dhurv Rathee) ने फिल्म निर्माता आदित्य धर( Aditya Dhar) पर कई इल्जाम भी लगाए। आइए ध्रुव के इस ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
ध्रुव राठी ने धुरंधर( Dhurandhar) का ट्रेलर देखते ही एक्स हैंडल पर ट्वीट शेयर किया। उन्होंने लिखा-" आदित्य धर( Aditya Dhar) ने सच में बॉलीवुड में घटियापन की हद पार कर दी है।उनकी लेटेस्ट फिल्म के ट्रेलर में जो बहुत ज़्यादा हिंसा, खून-खराबा और टॉर्चर दिखाया गया है, वह ISIS के सिर कलम करने को देखने और उसे “एंटरटेनमेंट” कहने जैसा है। पैसे के लिए उनकी आग इतनी पागल है कि वह जानबूझकर युवा पीढ़ी के दिमाग में जहर भर रहे हैं, उन्हें खून-खराबे के प्रति असंवेदनशील बना रहे हैं और सोच से परे टॉर्चर को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। यह सेंसर बोर्ड के लिए मौका है कि वह दिखाए कि क्या उन्हें लोगों को किस करते हुए या किसी की ज़िंदा खाल उधेड़ते हुए देखने से कोई बड़ी प्रॉब्लम है।"
उनके इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी राय रखनी शुरू कर दी। ध्रुव राठी ने जैसे ही फिल्म को आईएसआई के टॉर्चर से जोड़ा तो फैंस का गुस्सा बढ़ गया। इसी ट्वीट में फैंस ने कमेन्ट किया कि, "अपनी राय रखना अलग है और फिल्म के ट्रेलर को आतंकी संगठन से जोड़ा बहुत गलत है"।
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ,"यह एक फिल्म है इसे मनोरंजन की तरह देखो न की इसके खिलाफ मुद्दे उठाओ"। एक तरफ लोग यह भी कह रहे हैं कि खुद ध्रुव ने ऐसी कई अन्य फिल्मों को प्रमोट भी किया है अब वह इनके खिलाफ बोल रहे हैं।
