Dheeraj Kumar Last Rites: हिन्दी सिनेमा के कलाकार और निर्माता धीरज कुमार( Dheeraj Kumar) का बीती रात मंगलवार को निधन हो गया। निमोनिया के कारण एक्टर का देहांत हुआ। आज सुबह मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्री से लेकर उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। परिवार और दोस्तों ने एक्टर को नम आंखों से विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार से इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हुए।
आज सुबह बुधवार को पवन हंस श्मशान घाट पर धीरज का अंतिम संस्कार किया गया ( Dheeraj Kumar Last Rites) और कई मशहूर हस्तियों ने क्रांति अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। धीरज को एम्बुलेंस में लाए जाने के दौरान अभिनेता का परिवार भी श्मशान घाट पर मौजूद रहा। अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस, दोस्त और परिवार के लोग दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं। इस मौके असित मोदी( Asit Modi) भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री को नुकसान हुआ है।
बताते चले कि धीरज कुमार 79 वर्ष के थे। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके देहांत पर परिवार वालों ने पोस्ट करते हुए लिखा था। बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंधेरी पश्चिम स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और वे वेंटिलेटर पर थे। मनोरंजन जगत एक ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
