बॉलीवुड

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर सदाबाहर अंदाज में दिया फैंस को एक खास मैसेज, कहा- 'मैं भी प्लान कर रहा हूं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2025, 02:17 PM IST

Dharmendra New Video: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो काफी एक्टिव नजर आ रहे है। धर्मेंद्र का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Dharmendra New Video

Dharmendra New Video: बॉलीवुड पर समय पर राज करने वाले जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सनी देओल (Sunny Deol) के पिता धर्मेंद्र अक्सर फैंस के लिए अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। धर्मेंद्र कभी फॉर्महाउस में मस्ती करते नजर आते हैं। तो कभी इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटोज शेयर कर बीते दिनों को याद करते दिखते हैं। धर्मेंद्र की इन तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में धर्मेंद्र लाइफ को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने शेयर किया नया वीडियो

एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने अभी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा कि 'गुड मॉर्निंग दोस्तो, आपका दिन मंगलमय हो। अपने-अपने काम में जुट जाइये आप, मैं भी प्लान कर रहा हूं कि आज क्या करना है।' 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का ये जोश देखने के बाद फैंस एक्टर की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र की नई वीडियो जो सोशल मीडिया पर गदर काट रही है।

फैंस ने धर्मेंद्र की वीडियो पर लुटाया प्यार

धर्मेंद्र की इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं फैंस वीडियो पर खूब कमेंट भी करते दिखे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आपकी सेहत हरदम अच्छी बनी रहे।' तो वहीं कई यूजर्स धर्मेंद्र से स्विमिंग को लेकर सवाल करते नजर आए। धर्मेंद्र के इस नए वायरल हो रहे वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article