बॉलीवुड

Dharmendra ने मौत से 53 दिन पहले किया था आखिरी दान, गरीबों को बांटी थीं मोटरसाइकिल्स

Dharmendra Donated Bikes To Needy Before 53 Days Of Death: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि दरियादिली से भी लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं निधन से 53 दिन पहले भी उन्होंने गरीबों में बाइक दान की थी, जिससे जुड़ी पोस्ट एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी।

Image

फोटो क्रेडिट- धर्मेंद्र इंस्टाग्राम

Dharmendra Donated Bikes To Needy Before 53 Days Of Death: बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि पूरे देश को शोक में डाल दिया है। ही-मैन धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ उनके फैंस की भी भीड़ उमड़ी हुई है। बता दें कि एक्टर को उनकी दरियादिली के लिए भी खूब जाना जाता था। वह अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते नजर आते थे। धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने निधन से 53 दिन पहले भी जरूरतमंदों में बाइक दान की थी, जिससे जुड़ी पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। धर्मेंद्र के इस कदम के लिए लोगों ने उन्हें खूब सराहा था।

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके आस-पास लोग मौजूद नजर आए। उन्होंने न केवल अपने फैंस को वीडियो के जरिए दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना भी की थी। धर्मेंद्र के इस वीडियो पर उनके बेटे व बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया था। दूसरी ओर ईशा देओल ने भी इमोजी शेयर कर कमेंट किया था। उनके इस वीडियो पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया था।

विले पार्ले में स्थित श्मशान गृह में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में मौजूद श्मशान गृह में होगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन, सलीम खान, अभिषेक बच्चन, जायेद खान और कई सितारे पहुंचे। बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले ही उनके स्वास्थ्य के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके वेंटिलेटर पर होने की भी खबर आई थी, लेकिन बाद में सनी देओल की टीम ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है। वहीं आज दोपहर में बॉलीवुड के सुपरस्टार ने आखिरी सांसें लीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article