बॉलीवुड

Dharmendra News (धर्मेंद्र न्यूज): बीमार पति धर्मेंद्र को देखने दौड़ी चली आईं हेमा मालिनी, देखें वीडियो

Hema at breach candy hospital Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत अचानक से फिर खराब हो गई, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मेंद्र के अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आते ही उनकी पत्नी हेमा मालिनी अस्पताल पहुंच गई हैं। उनकी वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Image

Image Source: Hema Malini

Hema at breach candy hospital Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत कुछ समय पहले ही काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र की पत्नी और जानी-मानी अदाकारा हेमा मालिनी अपनी कार से पति को देखने के लिए पहुंची हैं। हेमा मालिनी की वीडियो टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लग गई है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हेमा मालिनी से मीडिया ने बात करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने मीडिया को किसी भी तरह का बयान देने से इंकार कर दिया है। आप हेमा मालिनी का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

फैंस में है चिंता का माहौल

अभिनेता धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं, जो 60's से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सालों लम्बे करियर में धर्मेंद्र ने करोड़ों फैन बनाए हैं, जो उनकी तबियत खराब होने की खबर से परेशान हैं। धर्मेंद्र की तबियत खराब होने की खबर से सभी चिंतित हैं और उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों धर्मेंद्र को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और देओल परिवार को मुश्किल की घड़ी में हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं।

वेंटिलेटर पर रखने की फैली अफवाह

इस वक्त मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ये खबरें भी फैल रही हैं कि डॉक्टर्स ने धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा है, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा ही चिंतित हैं। हालांकि इस खबर में सच्चाई नहीं है क्योंकि सनी देओल की टीम ने वायरल हो रही इस खबर की पोल खोल दी है और बताया है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सनी देओल की टीम ने मीडिया को बताया है कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर नहीं हैं और लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article