बॉलीवुड

Ikkis से सामने आया धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक पोस्टर, निभाते दिखेंगे अरुण खेत्रपाल के पिता का रोल

Ikkis Movie Dharmendra Poster: अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्या नंदा की नई फिल्म इक्कीस इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें वो भारत के वीर सैनिक अरुण खेत्रपाल का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र के हाथ अरुण खेत्रपाल के पिता का रोल आया है। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है।

Image

Image Source: Ikkis Movie

Ikkis Movie Dharmendra Poster: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र बीते दिनों अपनी सेहत के चलते खबरों में छाए रहे थे। अचानक अस्पताल में भर्ती होने की वजह से उनके फैंस के बीच खलबली मच गई थी। 3-4 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद धर्मेंद्र घर लौटे और अब उनका इलाज घर पर ही चल रहा है। धर्मेंद्र के घर लौटने के बाद उनकी अपकमिंग मूवी इक्कीस चर्चा आ गई है, जिसमें वो भारतीय वीर अरुण खेत्रपाल का किरदार प्ले करते दिखेंगे। मेकर्स ने कुछ गेर पहले ही फिल्म इक्की से धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस खुश हो उठे हैं।

फिल्म इक्की से सामने आया अरुण खेत्रपाल का फर्स्ट लुक पोस्टर:

दिनेश विजान के मैडॉक बैनर में बनी फिल्म इक्कीस का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है, जो अपनी हटकर स्टोरी टेलिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र सैनिक अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार प्ले करते दिखेंगे। अरुण खेत्रपाल ने मात्र 21 साल की उम्र में भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी, जिस कारण वो इतिहास के पन्नों में अमर हैं। अरुण खेत्रपाल को इतना साहसी बनाने के पीछे उनके पिता का ही हाथ था और जब अरुण खेत्रपाल की मृत्यु हो जाती है तब उनके पिता का क्या हाल था और उन्होंने कैसे अपने बेटे की शहादत को स्वीकार किया था? एक्टर धर्मेंद्र यही दर्द पर्दे पर दिखाएंगे।

अगस्त्य नंदा को मिलेगा परफेक्ट लॉन्च

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा फिल्म इक्कीस से बॉलीवुड के रियल वर्ल्ड में कदम रखने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने द आर्चीज नाम का एक ओटीटी प्रोजेक्ट जरूर किया था, जिसे कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। इसके रिलीज के बाद से ही अगस्त्य नंदा फिल्म इक्कीस में व्यस्त हो गए थे। इस फिल्म में वो अरुण खेत्रपाल का रोल प्ले करते दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जिस तरह का रिस्पांस मिला है, उसके बाद यही कहा जा सकता है कि इक्कीस अगस्त्य नंदा के लिए परफेक्ट लॉन्च दिलाएगी। वैसे आप फिल्म इक्कीस देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article