Dharmendra Hospitalized: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। धर्मेंद्र से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। धर्मेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया हैंडल से देते रहते हैं। कभी धर्मेंद्र पुराने स्टार्स संग फोटोज शेयर करते हैं, तो कभी पूल में मस्ती करते नजर आते हैं। लेकिन इन सब के बीच धर्मेंद्र से जुड़ी एक बड़ी न्यूज सामने आ रही है। धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी चिंता में नजर आ रहे हैं।
हॉस्पिटल में भर्ती हुए धर्मेंद्र
एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह धर्मेंद्र की कोई तस्वीर या वीडियो नहीं बल्कि एक खबर है, जिसने हैरान कर दिया है। एक्टर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद धर्मेंद्र के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे है। इस खबर के सामने आने के बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आनी शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक 'चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी उम्र को देखते हुए समय-समय पर उनकी कई जांचें होती रहती हैं और वे इसी के लिए अस्पताल में हैं।एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और परेशानी की कोई बात नहीं है।' इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र पहले भी इलाज के लिए हॉस्पिटल जाते रहे हैं और वापस आने के बाद फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो और फोटोज शेयर करते है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र अब भी फिल्मों में अपना जलवा दिखा रहे हैं। एक्टर लास्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani ) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
