Shahid-Pooja Kiss Scene trimmed by CBFC in Deva: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फिल्म 'देवा' (Deva) 31 जनवरी के दिन रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों को ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर को कड़क पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर U/A सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म से शाहिद कपूर को एक सीन को भी सीबीएफसी द्वारा कट किया गया है।
सीबीएफसी ने हटाया शाहिद-पूजा का किसिंग सीन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' में लिप-लॉक सीक्वेंस में सीबीएफसी ने बदलाव करने को कहा था। हालांकि सेंट्रल बोर्ड ने 'देवा' की रिलीज को हरी झंडी देने से पहले अब इसमें से शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के 6 सेकंड लंबे किसिंग सीन को हटा दिया है। इस फिल्म में 'गलत इशारे' और अपवित्र शब्दों पर भी सीबीएफसी ने कैंची चलाई है। किसिंग सीन को ट्रिम करने के बाद शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 2 घंटे 36 मिनट और 59 सेकंड लंबी होगी।
'देवा' से पहले भी सेंट्रल बोर्ड ने फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' से शाहिद कपूर और कृति सेनॉन के इंटिमेट सीन को भी ट्रिम किया था। शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' सिद्धार्थ रॉय कपूर, शारिक पटेल और उमेश बंसल द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े एक जौर्नालिस्ट का किरदार निभा रही हैं।
