Aaradhya Bachchan Case: इंटरनेट के जमाने में व्यूज पाने की ऐसी दौड़ लगी हुई है कि कुछ लोग स्टार्स के खिलाफ फेक न्यूज चलाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए कई लोगों ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन के खिलाफ अलग-अलग तरह की फेक न्यूज चलाई, जिसके खिलाफ बच्चन परिवार कानून की शरण में पहुंचा था। हाई कोर्ट ने आराध्या बच्चन मामले में सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है, जो बॉलीवुड स्टार्स के चेहरों पर मुस्कान बिखेर देगा।
हाई कोर्ट ने आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की याचिका पर सुनवाई करते हुए फेक न्यूज चलाने वालों के खिलाफ फैसला सुनाया है। इस फैसल में निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों ने भी आराध्या बच्चन के खिलाफ फेक न्यूज चलाई है, उन्हें इंटरनेट से वो हटानी पड़ेगी। कोर्ट ने कुछ लोगों को इस मामले में समन भी भेजा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन लोगों ने आराध्या के खिलाफ फेक न्यूज चलाई है, उन्हें तुरंत इंटरनेट से ऐसे वीडियोज हटाने पड़ेंगे।
लोगों ने व्यूज के लिए आराध्या को बताया बीमार
आराध्या बच्चन जब भी कहीं जाती हैं तो अपनी मां का हाथ थामे दिखती हैं। लोगों ने व्यूज की खातिर आराध्या बच्चन को अपनी वीडियोज में दिमागी रूप से बीमार बताया था। बच्चन परिवार को ऐसी ही वीडियोज पर आपत्ति थी, जिनके खिलाफ वो कोर्ट पहुंचे थे। बच्चन परिवार ने याचिका दायर की थी कि यूट्यूब चैनल्स आराध्या के खिलाफ फेक न्यूज चला रहे हैं, जो अभी नाबालिक हैं।
