बॉलीवुड

37 की उम्र में मां बनना चाहती हैं Deepika Padukone, बोलीं- मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2024, 11:47 AM IST

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं जब वो और रणवीर फैमिली प्लानिंग शुरू करेंगे।

Image

Ranveer Singh- Deepika Padukone (credit pic: instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। कपल की शादी को 5 साल हो गए हैं। फैंस कपल के घर नन्हा मेहमान के आने का इंतजार है। एक्ट्रेस ने सिंगापुर वोग को दिए इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की हैं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे और रणवीर को बच्चे पंसद है। हम दोनों उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपनी फैमिली शुरू करेंगे।

एक्ट्रेस ने अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा, जब भी मैं अपने चाचा, चाची और घर के बड़ों से मिलती हूं तो वो कहते हैं कि मैं बिल्कुल नहीं बदली हूं। ये हमारी परवरिश है क्योंकि जिस इंडस्ट्री से हम आते हैं वहां पर शोहरत और दौलत देखकर प्रभावित होना आम बात है।

मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण

परिवार में मेरे साथ सेलिब्रिटी वाला ट्रीटमेंट नहीं होता है। मैं पहले किसी बेटी और बहन हूं। मैं नहीं चाहती कि ये चीजें कभी बदले। ये चीजें मुझे बतौर परिवार जोड़े रखती हैं। मैं और रणवीर भी अपने बच्चों में इस तरह के संस्कार के साथ बढ़ा करेंगे। हमारे लिए फैमिली वैल्यू बहुत बड़ी चीज है। रणवीर और दीपिका ने बेल्जियम में अपना पांचवीं मैरिज एनीवर्सरी सेलिब्रेट की थी। रणवीर और दीपिका दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article