वेब सीरीज

'शांत रहना सबसे बड़ी...' द व्हाइट लोटस 4 से बाहर होने पर दीपिका का क्रिप्टिक नोट, एक्ट्रेस ने लिखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 28, 2026, 09:51 AM IST

Deepika Padukone New Post: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो वेब सीरीज सीरीज द व्हाइट लोटस सीजन 4 (The White Lotus Season 4) से बाहर हो गई हैं। इन सब के बीच एक्ट्रेस का एक पोस्ट सामने आया है।

Image

Image Source: IMDb

Deepika Padukone New Post: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण का नाम सीरीज द व्हाइट लोटस सीजन 4 (The White Lotus Season 4) से जुड़ा था। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हो गए थे। लेकिन अभी हाल ही में खबर सामने आई कि एक्ट्रेस इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। इन सब खबरों के बीच दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह दीपिका पादुकोण की अभी हाल ही में शेयर किया गया एक क्रिप्टिक नोट जो उन्होंने सीरीज द व्हाइट लोटस सीजन 4 से बाहर होने की खबरों के बीच शेयर किया है। एक्ट्रेस ने जो नोट शेयर किया उसका टाइटल था 'शांत रहना सबसे बड़ी ताकत है।' इसके आगे पोस्ट में लिखा था कि 'कोई भी गुस्सा हो सकता है, जल्दी रिएक्ट कर सकता है, जोर से बोल सकता है और शोर मचा सकता है। इसमें कोई ताकत नहीं लगती। असली ताकत तब दिखती है जब चारों तरफ हंगामा हो और तुम टूटो नहीं। जब ड्रामा तुम्हें खींचने की कोशिश करे और तुम जमीन पर डटे रहो। हां, इसमें मेहनत लगती है। इसमें पुरानी गलत आदतों को छोड़ना पड़ता है, असहजता सहनी पड़ती है और भावनाओं को कंट्रोल करने की आदत डालनी पड़ती है।' दीपिका पादुकोण का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस सीरीज के अलावा अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की aa22xa6 शामिल है। दीपिका पादुकोण की वायरल पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article