बॉलीवुड

पति रणवीर सिंह की तरक्की देख फूली नहीं समा रही दीपिका पादुकोण, धुरंधर की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी

Deepika Padukone Video: सभी लोग इन दिनों फिल्म धुरंधर की ही बात कर रहे हैं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि सारे रिकॉर्ड्स टूट गए हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म धुरंधर की सक्सेस पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने धुरंधर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit- instagram

Deepika Padukone Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुंरधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। सभी ने फिल्म में मस्त एक्टिंग की है यही वजह है कि इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फैंस समेत बॉलीवुड के भी स्टार्स मूवी पर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह की वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने धुरंधर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

दीपिका पादुकोण ने धुरंधर को लेकर कही ये बात

दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में दीपिका फैंस के साथ बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। कैंडिड सेशन में दीपिका ने सबको सरप्राइज किया और बातचीत 'धुरंधर' की तरफ मोड़ दी। मुस्कुराते हुए उन्होंने पूछा, 'कितनों ने 'धुरंधर' देखी है?' जवाब में जोरदार चीयर्स, हूटिंग और तालियां बजीं। दीपिका ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर सेलिब्रेट किया और हेयर फ्लिप मारकर सबका दिल जीत लिया। माहौल और मजेदार हो गया जब होस्ट ने मजाक में कहा, ''मुझे नहीं पता था कि हम दूसरी फिल्मों की भी बात करेंगे...' दीपिका तुरंत हंसकर बोलीं, 'ये तो फैमिली में ही है।' उत्साह यहीं नहीं रुका।' बता दें कि दीपिका पादुकोण का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं दीपिका

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सभी लोग दीपिका पादुकोण को विश कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आज वो जिस मुकाम पर है, वहां हर एक कलाकर पहुंचना चाहता है। दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाली है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article