बॉलीवुड

हेलोवीन पार्टी में दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट ने जमकर की मस्ती, एक्ट्रेसेस के लुक ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2025, 11:20 AM IST

Deepika Padukone-Alia Bhatt Video: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक बार फिर साथ में नजर आई है। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का नया वीडियो हेलोवीन पार्टी पार्टी से सामने आया है। इस वीडियो में आलिया और दीपिका पादुकोण साथ में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Image

Image Source: Orry Instagram

Deepika Padukone-Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट साथ में नजर आई थी, दोनों को संग में देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे थे। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की एक बार फिर संग में पार्टी में नजर आईं। इस दौरान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट एकदम अलग लुक में नजर आईं।

हेलोवीन पार्टी में साथ दिखीं दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो हेलोवीन पार्टी का है जिसे ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण पुलिसवाली यूनिफॉर्म में नजर आ रही है, तो वहीं आलिया भट्ट ने टॉम्ब रेडर फिल्म की लारा क्रॉफ्ट जैसी ड्रेस पहने नजर आईं। इस वीडियो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), दिशा पाटानी (Disha Patani), आर्यन खान (Aryan Khan), करण जौहर (Karan Johar), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) समेत बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं हेलोवीन पार्टी का ये वीडियो जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म किंग (King) में नजर आने वाली हैं, तो वहीं आलिया भट्ट फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) और अल्फा (Alpha) में धमाल मचाने वाली हैं। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के हेलोवीन पार्टी वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article