बॉलीवुड

रीढ़ की हड्डी टूटी और 40 दिन तक बेड पर रही, रकुल प्रीत ने कुछ इस तरह से पूरी की थी दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग

De De Pyaar De 2 : रकुल प्रीत ने हाल ही में खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान उन्हें भयंकर स्पाइन इंजरी हो गई थी। ऐसे में वह बेड रेस्ट पर चली गई थी। शूटिंग के दौरान वो किस तरह से चीजें हैंडल करती थी, उन्होंने इसका भी खुलासा किया।

Image

De De Pyaar De 2

De De Pyaar De 2: अजय देवगन ( Ajay Devgan) और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस मूवी में अजय और रकुल की जोड़ी को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। हाल ही में रकुल प्रीत ने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। उस समय वह 50 प्रतिशत शूटिंग कर चुकी थी। रकुल ने दर्द में और बेड रेस्ट के साथ इस फिल्म को पूरा किया। रकुल प्रीत ( Rakul Preet Singh) ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे वह इतनी परेशानी में भी सेट पर शूट करती थी।

हाल ही में अपने इंटरव्यू में रकुल प्रीत ने बताया कि उनकी कमर में चोट लग गई थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें 40 दिन के बेडरेस्ट पर रखा। उस समय दे दे प्यार दे 2( De De Pyaar 2 ) की आधी शूटिंग पूरी हुई थी और आधी बची थी। मुझे नहीं पता था कि मैं कब दोबारा चल पाऊंगी या खड़ी हो पाऊंगी। हमें तीन महीने का ब्रेक लेना पड़ा और फिर मैंने फिर से काम शुरू किया, लेकिन जब मैंने फिर से काम शुरू किया तो मैं इस तरह कुर्सी पर भी नहीं बैठ पा रही थी। मैंने आधी फिल्म एक फिजियो बेड पर शूट की, जिसे आप बता नहीं सकते।”

वायरल हाईवे सीन के बारे में खास तौर पर बात करते हुए, उन्होंने कहा: “जिस हाईवे सीन की आप बात कर रहे हैं, मेरा बिस्तर सचमुच हाईवे पर था। मैं लेटी होती, शॉट तैयार होता, मैं उठती, शॉट देती, और फिर वापस लेट जाती।” रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि कैसे उन्हें शूटिंग करते हुए परेशानी हो रही थी।

दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन

बात करें दे दे प्यार दे 2 की कुल कमाई की तो, फिल्म ने अभी तक 44 करोड़ कमा लिए हैं। यह मूवी 50 करोड़ पूरे करने के करीब जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन और मिजान जाफरी लीड रोल में हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article