बॉलीवुड

Dadasaheb Phalke Biopic: क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी आमिर खान-राजकुमार हिरानी की फिल्म!!

आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर के लिए कमर कस रहे हैं, जो रिलीज के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो इसके बाद वो राजकुमार हिरानी के साथ दादा साहेब फाल्के की बायोपिक शुरू करेंगे, जिसे वो क्रिसमस 2026 पर रिलीज करना चाहते हैं। इस बायोपिक में आमिर खान दादा साहेब फाल्के का रोल प्ले करते दिखेंगे।

Image

Aamir Khan Dada Sahab Phalke Biopic

आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने दर्शकों को पीके और 3 इडियट्स जैसी सफल फिल्में दी हैं, जिन्होंने न केवल सबका मनोरंजन किया है बल्कि जमकर कमाई भी की है। एक दफा ये जोड़ी फिर से हाथ मिलाने को तैयार है और बताया जा रहा है कि आमिर खान-राजकुमार हिरानी साथ में मिलकर दादा साहेब फाल्के की बायोपिक शुरू करेंगे। खबरों की मानें तो दादा साहेब फाल्के की बायोपिक इसी साल शुरू हो जाएगी क्योंकि मेकर्स क्रिसमस 2026 पर इसे रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'आमिर खान और राजकुमार हिरानी जब-जब क्रिसमस के मौके पर आए हैं, कई रिकॉर्ड टूटे हैं। क्रिसमस के मौके पर इनकी फिल्म को बड़ा वीकेंड मिल जाता है, जिस कारण आंकड़े चौंकाने वाले रहते हैं। ये दोनों जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। अक्टूबर 2025 से दादा साहेब फाल्के की बायोपिक शुरू होगी और अप्रैल 2026 तक ये पूरी हो जाएगी। इसके बाद मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लग जाएंगे।'

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'राजकुमार हिरानी अपनी अगली मूवी के लिए 1800-1900 का दौर रीक्रिएट करेंगे। इसके लिए प्री-विजुअलाइजेशन शुरू हो चुका है। फिल्म में आमिर खान अलग-अलग लुक्स में दिखेंगे, जो डिजाइन किए जा रहे हैं। दादा साहेब फाल्के का किरदार निभाने के लिए आमिर खान स्पेशल एक्टिंग वर्कशॉप्स भी करेंगे। आमिर और राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के जनक को सलाम करने के लिए ये फिल्म बना रहे हैं, जिसमें वो किसी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहते हैं।' बताते चलें कि आमिर खान जल्द ही सितारे जमीन पर में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article