Sach Ka Daayra Song Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ के नए गाने ‘सच का दायरा’ (Sach Ka Daayra) का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस गाने को लेकर भी दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और सभी इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'Daayra' में दिखेगा मराठी सितारों का जलवा, Kshitee Jog से Jitendra Joshi तक ये कलाकार मचाएंगे धमाल)
दायरा के गाने का पोस्टर आउट
म्यूजिक लवर्स के लिए अच्छी खबर है। फिल्म ‘दायरा’ के मेकर्स ने फिल्म के नए गाने ‘सच का दायरा’ का शानदार पोस्टर जारी किया है। इस गाने को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर मेघना गुलजार कर रही हैं। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।‘सच का दायरा’ गाने की खास बात यह है कि इसमें तीन बड़े नाम एक साथ आए हैं। गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। वहीं, गाने को अपनी आवाज बी प्राक देंगे।

दायरा के गाने का पोस्टर आउट (pic credit-daayra song poster)
बता दें कि गुलजार के भावुक और गहरे बोल, अमित त्रिवेदी का संगीत और बी प्राक की दमदार आवाज इस गाने को खास बनाने वाली है। यह गाना सिर्फ फिल्म का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि इसकी कहानी और भावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा। ‘दायरा’ के इस गाने में सच, सोच और नजरिए जैसे मुद्दों को भावनात्मक अंदाज में पेश किया जाएगा। ‘सच का दायरा’ जल्द रिलीज होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि सॉन्ग 'सच का दायरा’ को जंगली म्यूजिक, जो टाइम्स म्यूजिक का हिस्सा है, पेश कर रहा है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर कर रहा है।
