Kareena Kapoor-Taimur Video From CSK VS MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग की इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच खेले गए इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। आईपीएल के इस मैच के दौरान करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर के साथ नजर आई। करीना कपूर और तैमूर का कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान करीना कपूर और तैमूर दोनों ही पैप्स को इग्नोर करते हुए नजर आए।
करीना-तैमूर ने पैप्स को किया इग्नोर
करीना कपूर अपने बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर और तैमूर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच खेले गए मैच के देखने के बाद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना कपूर और तैमूर ने वहां मौजूद कई लोगों को बाय किया, लेकिन एक्ट्रेस और उनके लाडले पैप्स को इग्नोर करते हुए नजर आए। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स करीना कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
करीना कपूर को यूजर्स ने दिया 'घमंडी' का टैग
करीना कपूर अपने इस वायरल हो वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। करीना कपूर का एटीट्यूड लोगों को एकदम पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'पैप्स को भी देख लिया होता घमंडी औरत'। इसके अलावा कई यूजर्स करीना कपूर को पनौती भी कहा। करीना कपूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
