CSK vs GT, IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का फाइनल बीती रात चेन्नई बनाम गुजरात (CSK vs GT Final 2023) के बीच खेला गया है। इस बीच एमएस धोनी की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को पछाड़कर इस बार की आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बॉलीवुड पर भी बीती रात क्रिकेट का बुखार नजर आया है, अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन करने के लिए विक्की कौशल और सारा अली खान, गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आए हैं, इस मौके पर दोनों एक्टर माही की टीम येल्लो को सपोर्ट करते दिखे हैं। धोनी की टीम की जीत के साथ ही विक्की और सारा खुशी से नाचने लगते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
खुशी से नाचने लगे विक्की और सारा
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन करने के लिए आईपीएल फाइनल पहुंचे हैं। इस बीच विक्की कौशल और सारा अली खान धोनी की टीम को सपोर्ट करते दिखे हैं। जब रविंद्र जडेजा एक चौका और छक्का मारकर अपनी टीम को फाइनल जीतते हैं, तो दर्शकों के बीच खड़े विक्की कौशल और सारा अली खान भी खुशी से नाचने लगते हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है।
सारा अली खान का गिल कनेक्शन
इस बीच सोशल मीडिया पर सारा अली खान को गुजरात टाइटंस के क्रिकेटर शुभमन के नाम से भी टीज किया जा चुका है, कुछ समय पहले दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं, हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। इस बीच अब शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जुड़ रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद फैंस के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी काफी खुश हैं।
