Crazxy Twitter Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को तुम्बाड जैसी कमाल की फिल्म देने वाले सोहम शाह अपनी नई मूवी क्रेजी के साथ सिनेमाघरों में लौटे हैं, जिसका डायरेक्शन गिरीश कोहली ने किया है। फिल्म क्रेजी के ट्रेलर ने ही दर्शकों को बता दिया था कि इसमें उन्होंने कुछ हटकर देखने को मिलेगा, जो अब तक उन्होंने नहीं देखा है। फिल्म क्रेजी सिनेमाघरों में है और इसे देखने के बाद दर्शक यह कहने को मजबूर हो चुके हैं कि फिल्म ने जो वादा किया था वो एकदम सही साबित हुआ है। फिल्म क्रेजी को सिनेमाघरों से देखकर लौट रहे दर्शकों का कहना है कि क्रेजी एक ऐसे टाइम बम की तरह है, जिसे देखना किसी भी सिनेमाप्रेमी के लिए सुखद अनुभव है।
फिल्म क्रेजी का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने पहुंचे दर्शकों ने ट्विटर पर इसकी तारीफ की झड़ी लगा दी है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "फिल्म क्रेजी ग्रिपिंग थ्रिलर की नई परिभाषा गढ़ती है। क्रेजी का एक-एक सेकेंड पागल कर देने वाला है। यह एक ऐसे बम की तरह है, जिससे नजरें हटाना मुश्किल है। गिरीश कोहली का डायरेक्शन और सोहम शाह की कमाल की एक्टिंग क्रेजी को अलग ही स्तर पर पहुंचा देती है। फिल्म का ब्रैकग्राउंड स्कोर और कैमरा वर्क भी कमाल का है। अगर इस वीकेंड आप क्रेजी देखने के लिए नहीं जा रहे हैं, तो अपना नुकसान कर रहे हैं।"
दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "सोहम शाह एक बार फिर से कमाल की फिल्म लेकर आए हैं, जिसे बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। क्रेजी अच्छे सिनेमा में लोगों का भरोसा जगाती है।"
अगर फिल्म क्रेजी के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो उसके लेकर अभी तक उत्साहित करने वाली रिपोर्ट्स नहीं हैं। क्रेजी को सिनेमाघरों में लिमिटेड स्क्रीन्स मिल रही हैं। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि अगर फिल्म क्रेजी को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिलता है तो इसकी स्क्रीन्स बढ़ाई जा सकती हैं, जिससे कमाई में भारी इजाफा होगा। अभी तक केवल क्रेजी की कहानी चौंकाने वाली है लेकिन कमाई सामान्य ही है।
