Sunjay Kapur Property Case Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) इस दुनिया में नहीं रहे। संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) और दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा कपूर (Samaira Kapoor) व कियान कपूर (Kiaan Kapoor) के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही थी। इस विवाद को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। दोनों पक्ष कोर्ट में अपनी-अपनी दलील रख रहे हैं। इन सब के बीच कोर्ट का एक फैसला आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। (ये भी पढ़ें: प्रिया कपूर के मानहानि केस पर संजय कपूर की बहन ने तोड़ी चुप्पी, मंधिरा कपूर स्मिथ ने कहा- 'ये सिर्फ पैसे की...')
कोर्ट ने सुनाया फैसला
इस केस के मुताबिक, समायरा और कियान का कहना है कि बनाई गई लिस्ट में जानबूझकर कई कीमती चीजें शामिल नहीं की गईं। इनमें महंगे पोलो घोड़े, Rolex जैसी लग्ज़री घड़ियां, कई कीमती आर्टवर्क और कपूर परिवार की अलग-अलग प्रॉपर्टी भी शामिल हैं, जिनका जिक्र लिस्ट में नहीं है। जज ने कहा कि बच्चों ने शुरुआती तौर पर इतना मजबूत मामला पेश किया है कि संपत्ति को सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाद में यह दस्तावेज नकली साबित होता है, तो उसी के आधार पर संपत्ति को संभालना 'अन्याय' होगा। अब यह जिम्मेदारी पर है कि वह इस वसीयत की सच्चाई साबित करें। (ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर से तलाक के बाद प्रिया सचदेव पर दिल हार बैठे थे संजय कपूर, करीना संग काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस कै सौतन)
कोर्ट ने बेचने से रोका
इसे सुनिश्चित करने के लिए, अदालत ने एक अंतरिम आदेश जारी किया है जो प्रिया सचदेव को किसी भी संपत्ति को बेचने या उसका निपटान करने से रोकता है। साथ ही, संजय कपूर के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इस फैसले के बाद करिश्मा कपूर के बच्चों ने राहत की सांस ली है।
करीना कपूर ने दिया रिएक्शन
कोर्ट का ये फैसला आने पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'एंड देयर इज लाइट, जस्टिस एंड ट्रुथ प्रीवेल, चरदी कला। करीना कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों के पक्ष में सुनाया फैसला (Image Source: IMDb/ karisma kapoor Instagram)
विवाद में शामिल है पूरा परिवार
यह कानूनी लड़ाई सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संजय की मां रानी कपूर और उनकी बहन मंदीरा भी शामिल हैं। इस दौरान कई निजी आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए हैं। नवंबर में एक समय ऐसा भी आया जब बच्चों का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'अमीर ओलिवर ट्विस्ट' कहा गया, क्योंकि वे अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
