करिश्मा कपूर से तलाक के बाद प्रिया सचदेव पर दिल हार बैठे थे संजय कपूर, करीना संग काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस कै सौतन

Sanjay kapur Third Wife: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने एक नहीं बल्कि तीन शादियां की थीं। संजय कपूर ने अपनी दूसरी पत्नी यानी करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद प्रिया सचदेव के साथ घर बसाया था। इस खास रिपोर्ट में हम आपको प्रिया सचदेव के बारे में बताने वाले हैं।

Authored by: अभयUpdated Jun 13 2025, 13:33 IST
कौन है संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवImage Credit : Instagram01 / 06

कौन है संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव चर्चा में हैं। प्रिया सचदेव भी एक समय पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। प्रिया ने फिल्म नील ‘न’ निक्की में छोटा रोल किया था। इसके अलावा वो करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर के साथ विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। इस खास रिपोर्ट में हम आपको संजय कपूर और उनकी तीसरी पत्नी की लव स्टोरी और करियर के बारे में बताने वाले हैं।

​प्रिया सचदेव ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियरImage Credit : Instagram02 / 06

​प्रिया सचदेव ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर

दिल्ली की रहने वाली प्रिया सचदेव ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो कई टीवी कमर्शियल्स और म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। यहां से प्रिया फेमस होना शुरू हो गईं। प्रिया के पिता आशोक सचदेव एक जाने-माने कार डीलर हैं।

​प्रिया सचदेव ने 2003 में की पहली शादीImage Credit : Instagram03 / 06

​प्रिया सचदेव ने 2003 में की पहली शादी

प्रिया सचदेव ने साल 2003 में विक्रम चटवाल संग शादी की थी। लेकिन साल 2016 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनकी एक बेटी है जिसका नाम है सफीरा चटवाल। विक्रम चटवाट ने प्रिया से अलग होने के बाद शादी नहीं की।

तलाक के बाद हुई संजय कपूर की एंट्रीImage Credit : Instagram04 / 06

तलाक के बाद हुई संजय कपूर की एंट्री

पहले पति से तलाक लेने के बाद प्रिया सचदेव की लाइफ में संजय कपूर की एंट्री हुई। साल 2017 में दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें संजय कपूर ने साल 2016 में अपनी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर को तलाक दे दिया था।

साल 2018 में मां बनी प्रियाImage Credit : Instagram05 / 06

साल 2018 में मां बनी प्रिया

संजय कपूर से शादी के बाद 2018 में प्रिया सचदेव एक बच्चे की मां बनी। प्रिया सचदेव बेटे का नाम अजरियास रखा गया। प्रिया सचदेव और संजय कपूर अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे है।

करीना कपूर के साथ प्रिया ने किया कामImage Credit : Instagram06 / 06

करीना कपूर के साथ प्रिया ने किया काम

प्रिया सचदेव ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी जलवा दिखाया है। प्रिया सचदेव एक्टर उदय चोपड़ा और तनीषा मुखर्जी की फिल्म नील ‘न’ निक्की में काम किया था। इसके अलावा वो करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर के साथ एडवरटाइजमेंट में नजर आ चुकी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!