बॉलीवुड

Cocktail 2: शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन स्टारर का पहला गाना 'जब तलक' इस दिन होगा रिलीज, जानें यहां

Cocktail 2's Song Jab Talak Release Date Out: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। कृति सेनन ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म के पहले गाने 'जब तलक' की रिलीज डेट को जारी कर दिया है।

Image

Pic Credit: Shahid Kapoor/ Instagram

Cocktail 2's Song Jab Talak Release Date Out: साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस मूवी के गाने आज भी दर्शकों के बीच खूब सुने जाते हैं। लगभग 14 सालों के बाद निर्माता 'कॉकटेल' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी को अहम रोल में देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'कॉकटेल 2' नए पोस्टर जारी किए हैं, जो फैन्स जो काफी पसंद भी आए हैं। अब बड़ी बात यह है कि 'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' को रिलीज करने की तारीख का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है।

इस दिन रिलीज होगा 'कॉकटेल 2' का 'जब तलक' गाना

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कॉकटेल 2' का पोस्टर शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, ' जब तलक गाना अगले बुधवार यानी 8 अप्रैल को रिलीज होगा। 'कॉकटेल 2' इस साल 19 जून को रिलीज होने जा रही है।' फैंस ने पोस्टर और गाने की तारीख देखने के बाद तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक फैन ने लिखा, 'जब मैंने थिएटर में यह गाना सुना तो यह मुझे यह पसंद आया।' दूसरे फैन ने लिखा, 'अब और इंतजार नहीं कर सकता।' (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल)

'कॉकटेल 2' के निर्माताओं ने यह भी कन्फर्म कर दिया था कि 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू के साथ इस मूवी का फर्स्ट लुक अटैच किया जाएगा, जो 18 मार्च को रिलीज किया था। फैन्स बड़े परदे पर देखकर इस टीजर को देखकर उत्साहित भी हो गए हैं। लोगों की लग रहा है कि 'कॉकटेल 2' के बाद इस मूवी में काफी पोटेंशियल है, जो दर्शकों को पसंद आएगी।

जानिए 'कॉकटेल 2' के स्टार्स की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होमी अदजानिया इस फिल्म का निर्देशन कर हैं और लेखन लव रंजन ने किया है। इस मूवी को करने के लिए शाहिद कपूर ने 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फीस 15-15 करोड़ रुपये है। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article