Kriti Sanon's First Look From Cocktail 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मूवी को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। कृति सेनॉन को इस मूवी में देखने के लिए हरकोई बेताब हैं। ऐसे में अब कृति सेनॉन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। डायरेक्टर ने हाल ही में फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) से कृति सेनॉन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। कृति सेनॉन का लुक देख फैन्स ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।
'कॉकटेल 2' से सामने आया कृति सेनॉन का फर्स्ट लुक
होमी अदजानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति सेनॉन की एक स्टाइलिश फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'डिनर्स और सिनर्स। कॉकटेल 2।' होमी अदजानिया ने अपनी स्टोरी को शेयर करते हुए कृति सेनॉन को भी टैग किया है। इस फोटो में कृति सेनॉन को क्रोशिया टॉप और सफेद डेनिम शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। फोटो देखने के बाद सभी को लग रहा है कि कृति सेनॉन का यह लुक उनकी फिल्म 'कॉकटेल 2' का है। मेकर्स ने अभी तक कृति सेनॉन के लुक को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Kriti Sanon
कृति सनोन ने इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर भी किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'डिनर आपको पसंद आया है क्योंकि जब आपका एक्टर डाइट पर होता है तो आप ज्यादा खाते हैं! भगवान देख रहे हैं! कॉकटेल 2।' कृति सेनॉन के इस कमेंट के बाद ऐसा लग रहा है कि वो फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रही हैं। 'कॉकटेल 2' की बात करें तो इस मूवी में कृति सेनॉन के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
