बॉलीवुड

Ranbir Kapoor संग फिल्म लेकर आ रहे हैं राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर ने बताया सच

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2026, 12:55 PM IST

Rajkumar Hirani on Working With Ranbir Kapoor: एक्टर रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम करने की खबरों पर राजकुमार हिरानी ने रिएक्शन दिया है। राजकुमार हिरानी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि...

Image

राजकुमार हिरानी के साथ काम करेंगे रणबीर कपूर? (Image Source: Movie Sanju/ IMDb)

Rajkumar Hirani on Working With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्मों को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी रणबीर कपूर एक बार फिर से राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के साथ काम करने वाले हैं। राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की जोड़ी को फिल्म संजू में काफी पसंद किया था। फैंस दोनों को जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए बेताब थे। लेकिन इन सब के बीच राजकुमार हिरानी का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर संग फिल्म करने पर रिएक्शन दिया है।

राजकुमार हिरानी-रणबीर कपूर करेंगे साथ काम?

एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से खबरों में, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि राजकुमार हिरानी का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर संग दोबारा काम करने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। News18 से बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने इन खबरों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा, 'फिलहाल मैं रणबीर के साथ कोई फिल्म नहीं बना रहा हूं। लेकिन मैं उनके साथ दोबारा काम जरूर करना चाहूंगा। मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं कि हम साथ में फिल्म कर रहे हैं। कई बार तो मैं अखबार पढ़कर खुद ही जानता हूं कि मैं कौन-सी फिल्म बना रहा हूं। तब सोचता हूं कि आखिर ये खबर आई कहां से?' आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर ने फिल्म संजू में साथ काम किया था।

नई फिल्मों पर दिया रिएक्शन

इस समय राजकुमार हिरानी दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जिसमें आमिर खान नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कंफर्म किया कि '3 इडियट्स 2' और 'मुन्ना भाई 3' पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। दोनों फिल्में जरूर बनेंगी, लेकिन सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी स्क्रिप्ट कब पूरी होती है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article