Cocktail 2 BTS Photos: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म कॉकटेल 2 से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अडजानिया (Homi Adajania) ने शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर किया था। जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया था। अब इन सब के बीच होमी अडजानिया ने फिल्म के शूटिंग सेट से नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
होमी अडजानिया ने शेयर की बीटीएस पिक्चर्स
फिल्म कॉकटेल 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म कॉकटेल 2 के डायरेक्टर की सोशल मीडिया पोस्ट है जो खूब वायरल हो रही है। डायरेक्टर होमी अडजानिया ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 के सेट से फोटोज शेयर की हैं। रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर तस्वीर में हंसते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कृति सेनन काफी सीरियस दिखाई दीं। फिल्म कॉकटेल 2 के सेट से सामने आई रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल इन तस्वीरों के सामने आने के बाद खबरों में आ गई है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग खत्म कर के इस मूवी को साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज कर देंग। फिल्म कॉकटेल के सेट से सामने आई रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की तस्वीरों पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
