बॉलीवुड

पुनीत राजकुमार को इस दिन मरणोपरांत 'कर्नाटर रत्न' से नवाजेगी कर्नाटक सरकार, सीएम ने किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 08:19 PM IST

Puneeth Rajkumar Karnataka Ratna: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न देने की घोषणा की थी। अब दिवंगत एक्टर को एक नवंबर को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने इसकी घोषणा की है। पुनीत राजकुमार का साल 2021 में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया था।

Image

Puneeth Rajkumar

KEY HIGHLIGHTS
  • मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित होंगे पुनीत राजकुमार
  • पुनीत राजकुमार को एक नवंबर को किया जाएगा सम्मानित
  • कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने की है घोषणा।

Puneeth Rajkumar Karnataka Ratna: कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार को कर्नाटक सरकार ने मरणोपरांत कर्नाटक रत्न (Puneeth Rajkumar Karnataka Ratna) से सम्मानित करने की घोषणा की थी। ये कर्नाटक सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। अब पुनीत राजकुमार के प्रतिनिधि को ये अवॉर्ड बेंगुलुरु के विधान साउथा में एक नवंबर को दिया जाएगा। सभी मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और पुनीत राजकुमार के परिवार से चर्चा करने के बाद ये निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि साल 2009 से अभी तक कर्नाटक सरकार ने कुल नौ लोगों को इस अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी है।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा है कि कन्नड सिनेमा और कन्नड़ भाषा और संस्कृति में पुनीत राजकुमार के योगदान को देखते हुए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है। पुनीत राजकुमार एक सच्चे कर्नाटक रत्न हैं। अपने जीवन में उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की उसके लिए वह लोगों की दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। वह हमेशा युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे। इस कारण उन्हें मरणोपरांत ये सम्मान दिया जा रहा है। अवॉर्ड सेरेमनी विधान साउथा के ग्रैंड स्टेयर्स में एक नवंबर शाम पांच होगी।

दस दिन तक चलेगा समारोह

सीएम बसवराज बोम्मई के मुताबिक अवॉर्ड सेरेमनी में साहित्य जगत की बड़ी हस्तियां, फिल्म जगत के सितारे, विधायक और अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर चुके लोग शामिल होंगे। वहीं, जब सीएम बोम्मई से पूछा गया कि पुनीत राजकुमार के फैंस मांग कर रहे हैं कि ये अवॉर्ड सेरेमनी बड़े पैमाने पर की जाए, ताकि दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे सकें। इस पर सीएम ने कहा कि एक नवंबर के बाद बेंगलुरु के अलग-अलग हिस्सों में तीन और समारोह होंगे। ये प्रोग्राम कुल दस दिन तक चलेगा।

आपको बता दें कि 46 साल के पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2021 में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया था। पुनीत राजकुमार ने अपनी वाइफ अश्विनी से असहज महसूस होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ था। इसमें सीएम बसवराज बोम्मई भी शामिल हुए थे।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article