Salman Khan Movie New Entry: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमन खान (Salman Khan) लंबे समय से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान की एक के बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हो रही हैं। इसी बीच सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने के लिए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) से हाथ मिलाया है। सलमान खान इस बार फौजी के किरदार में नजर आने वाले हैं। गलवान वैली पर बन रही इस फिल्म को लेकर एक के बाद नई खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म में साकिब सलीम (Saqib Saleem) की एंट्री हुई है। अब एक एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।
सलमान खान की फिल्म में हुई चित्रांगदा सिंह की एंट्री
सलमान खान और अपूर्व लाखिया की अपकमिंग फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। सलमान खान की इस फिल्म में साकिब सलीम के बाद अब एक एक्ट्रेस की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। India Today की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) फीमेल लीड रोल में होंगी। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे एक साथ धमाल मचाने वाली है। आपको बता दें कि सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पहली बार साथ में काम करने वाले हैं।
इस रोल में नजर आएंगे सलमान खान
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म में सलमान खान शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू (Colonel Bikumalla Santosh Babu) का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है और मेकर्स इस मूवी को साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज कर सकते हैं। सलमान खान और अपूर्व लाखिया की फिल्म में चित्रांगदा सिंह की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
