बॉलीवुड

छावा फेम विनीत कुमार सिंह के घर गूंजी किलकारी, फैंस ने दी बधाइयां

Vineet Kumar Singh welcomes Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। उनकी वाइफ रुचिरा सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के परिवार वाले खुशियां मना रहे हैं। वहीं फैंस भी विनीत कुमार और उनकी वाइफ रुचिरा सिंह को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Image

image source-instagram

Vineet Kumar Singh welcomes Baby Boy: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विनीत कुमार सिंह पापा बन गए हैं। विनीत और उनकी वाइफ रुचिरा ने बेटे का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी विनीत कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के परिवार वाले खुशियां मना रहे हैं। वहीं फैंस भी विनीत कुमार और उनकी वाइफ रुचिरा सिंह को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

विनीत कुमार सिंह ने दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए विनीत ने बताया है कि उनके घर किलकारी गूंज उठी है। विनीत ने लिखा, 'भगवान की बहुत बड़ी कृपा इस खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है, नन्हा सिंह आ गया है और वह अभी से दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए ईश्वर का शुक्रिया- रुचिरा और विनीत।' बता दें कि विनीत का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस समेत कई सेलेब्स इसपर कमेंट कर विनीत और रुचिरा पर प्यार बरसा रहे हैं।

विनीत ने इस साल की थी शादी

बताते चलें कि विनीत कुमार सिंह और रुचिरा सिंह ने साल 2021 में शादी की, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। साल 2025 विनीत कुमार सिंह के काफी स्पेशल रहा है। इस साल विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज हुई, जिसमें विनीत ने धांसू एक्टिंग की थी। विनीत की अदाकारी को देखकर लोग गदगद हो गए थे। फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। हाल ही में विनीत कुमार सिंह की वेब सीरीज रंगीन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article