बॉलीवुड

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी 'छावा', लक्ष्मण उत्तेकर ने कहा हटाने पड़ेंगे विक्की कौशल के ये सभी सीन्स

Chhaava Controversy before Release: फिल्म निर्माता लक्ष्मण उत्तेकर ने अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर विवादों के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात की। इस बातचीत के बाद लक्ष्मण ने मीडिया को बताया है कि उनका क्या फैसला है।

Image

Chhaava Controversy before Release

Chhaava Controversy before Release : विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म छावा( Chhaava) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसपर विवाद खड़ा हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी और इन्हें हटाने की मांग की थी। अब इन्हीं विवादों के चलते फिल्म डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर ने नेता राज ठाकरे से मुलाकात की है। इस बातचीत के बाद लक्ष्मण ने मीडिया को बताया है कि उनका क्या फैसला है।

फिल्म निर्माता लक्ष्मण उत्तेकर ने अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर विवादों के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात की। उनसे मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और यह विश्वास दिलाया कि विक्की कौशल स्टार फिल्म से सभी आपत्तिजनक सीन रिलीज से पहले हटा दिए जाएंगे। उन्होंने फैंस से कहा कि फिल्म में ऐसे किसी भी सीन को नहीं दिखाया जाएगा जिससे जनता की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि छावा से उस सीन को हटा दिया जाएगा जिसमें विक्की कौशल लेजिम बजा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

बताते चले कि महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की आने वाली फिल्म पर निराशा जताते हुए कहा कि फिल्म के एक सीन में छत्रपति संभाजी महाराज को नाचते हुए दिखाया गया है और कहा कि इसे फिल्म से हटा दिया जाना चाहिए। यह फिल्म इतिहासकारों और विद्वानों को दिखाई जानी चाहिए। अगर वे आपत्ति जताते हैं, तो हम इसे रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ और लक्ष्मण उत्तेकर ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी। बता दें कि फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article