Chandni Raate Song: मिमी चक्रवर्ती की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने फैंस का दिन बना दिया है। फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल का नया गाना 'चांदनी राते' रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने ने चंद घंटों में ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। गाने में मिमी चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया है। उनका लुक देख फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल' का गाना 'चांदनी राते' हुआ रिलीज
फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल' का गाना 'चांदनी राते' टाइम्स म्यूजिक बांग्ला आज रिलीज हो गया है। यह गाना रोमांस और एनर्जी का शानदार मिश्रण है। गाने को अर्नब दत्ता, सप्तक भट्टाचार्जी और श्रेष्ठा दास ने गाया है। इसमें म्यूजिक अर्नब दत्ता ने दिया है। वहीं इसके बोल अर्नब दत्ता और जीनिया सेन ने लिखे हैं। सभी की मेहनत की वजह से ये गाना मस्त बन गया है। म्यूजिक वीडियो में मीमी चक्रवर्ती, सोहम मजुमदार, बॉनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता नजर आ रहे हैं। गाने में मीमी चक्रवर्ती ने ऐसी अदाएं दिखाई है कि लोग मदहोश हो गए हैं। बता दें कि जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन पहले भी कई हिट प्रोजेक्ट्स साथ कर चुके हैं, इसलिए यह रिलीज और भी खास है।
चांदनी राते सॉन्ग ने मचाया धमाल
इस गाने के बारे में मीमी चक्रवर्ती ने कहा, 'चांदनी राते की शूटिंग बहुत मजेदार थी। सेट पर एनर्जी, म्यूजिक और गाने का वाइब सबकुछ मस्त था। सभी इस सॉन्ग को एंजॉय करेंगे।' जंगली म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा, 'चांदनी राते मजेदार, रोमांटिक और संगीत से भरपूर गाने की परफेक्ट मिसाल है। धुन और हुक लाइन ऐसी हैं कि दर्शक बार-बार सुनना चाहेंगे। इस बारे में विंडोज प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, 'चांदनी राते में रोमांस, एनर्जी और यादगार कंपोजिशन का मिश्रण है, जो फिल्म का स्टैंडआउट गाना है।' बता दें कि ये गाना टाइम्स म्यूजिक बांग्ला पर धमाल मचा रहा है।
