Ramakant Dayama Died: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा (Ramakant Dayama) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरा सदमा दिया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके शानदार काम को याद कर रहे हैं।इस बीच एक्ट्रेस शुभांगी लटकर (Shubhangi Latkar) ने भी रमाकांत दायमा को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उनके पोस्ट ने फैंस की आंखें नम कर दी हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में तोड़ा दम)
रमाकांत दायमा का निधन
दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। 26 मई को एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। रमाकांत दायमा ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। वो शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में भी नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी भरे किरदारों की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है।
रमाकांत दायमा को श्रद्धांजलि दे रहे है लोग
शुभांगी लटकर ने उन्हें याद करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें रमाकांत अपने साथियों के साथ गाना गाते और मस्ती करते नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा कि रमाकांत सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि परिवार जैसे थे। शुभांगी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे, लेकिन फिर भी हमेशा पॉजिटिव रहते थे। उन्होंने कहा कि रमाकांत दायमा का दिल बहुत बड़ा था और उनकी हिम्मत सभी को प्रेरित करती थी। बीमारी के बावजूद उनके करीबियों को उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएंगे। बताते चलें कि रमाकांत दायमा ने चक दे इंडिया, स्कैम 1992, राम सेतु, ब्रदर्स, द ट्रायल, क्रू, फर्जी, मुंबई सागा और द चार्जशीट जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था।
