Asha Bhosle Death: प्लेबैक आइकन आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। भोसले को शनिवार शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर की पुष्टि करते हुए, भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, 'मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित 'कासा ग्रांडे' में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।' भोसले के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने भी की। आइए इस बीच जानते हैं कि देश की बड़े नेताओं की भोसले के निधन पर क्या प्रतिक्रिया है?
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे। X पर अपने संदेश में मोदी ने यह भी कहा कि भोसले की दशकों तक चली असाधारण संगीत यात्रा ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।
उन्होंने कहा, 'आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ, वे भारत की अब तक की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं।'
प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, भोसले की आवाज में एक कालातीत चमक थी।
मोदी ने कहा, 'उनके साथ हुई बातचीत की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित
सीएम योगी की प्रतिक्रिया
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'भारतीय संगीत जगत की स्वर-सम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनके मधुर स्वर सदैव देश वासियों के मन में गूंजते रहेंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। '
राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोंसले जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है।पार्श्व गायिका के रूप में उन्होंने हजारो फिल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी आवाज दी। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। आशा भोसले जी का निधन संगीत और जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!'
सीएम ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने कहा, 'वे एक प्रेरणादायक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया।' उन्होंने कई बंगाली गीत भी गाए और बंगाल में भी वे बेहद लोकप्रिय हैं। वर्ष 2018 में हमने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंगविभूषण' से सम्मानित किया था।' 'उनके परिवार, उनके संगीत जगत के साथियों और दुनिया भर में फैले उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
