Celina Jaitley- Peter Haag Controversy: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitley) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सेलिना जेटली की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सेलिना जेटली और उनके पति पति पीटर हाग (Peter Haag) के बीच विवादों की खबरें सामने आई थी। सेलिना ने अपने पति पर हैरेसमेंट, मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराई है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। (ये भी पढ़ें: बेटे की कब्र पर जाकर फूट फूटकर रोईं Celina Jaitly, पक्का दिल तोड़ देगा ये वीडियो)
पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सेलिना जेटली और उनके पति के बीच का एक विवाद है, जो अब काफी बढ़ गया है। खबरों के मुताबिक सेलिना जेटली ने शादी के बाद काफी समय से पति के साथ परेशानी का सामना कर रही थीं। आरोपों के मुताबिक, पीटर हाग उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, धमकियां दे रहे थे और रिश्ते में लगातार खराब कर रहे थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीटर हग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने नवंबर 2025 में लीगल अथॉरिटी से संपर्क किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति द्वारा उन पर लगातार घरेलू हिंसा की जा रही है। (ये भी पढ़ें: न्यूड फोटो से किया ब्लैकमेल, बच्चों के सामने दी गाली...सेलिना जेटली ने पति पर लगाए दिल दहला देने वाले आरोप)

सेलिना जेटली ने शेयर किया पोस्ट (Image Source: Celina Jaitley Instagram)
कब हुई थी शादी
सेलिना जेटली ने साल 2011 में पीटर हग के शादी की थी। सेलिना जेटली ने पीटर से शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। शादी के बाद सेलिना जेटली और पीटर घर के प्यारे से बच्चों की जन्म हुआ। एक्ट्रेस के कुल 4 बच्चे थे जिसमें से एक का निधन हो गया है।
