बॉलीवुड

अफगानिस्तान के क्रिकेटर पर छाया बॉर्डर 2 का क्रेज, बोले- 'फिल्म तो पक्का देखूंगा'

Border 2 Craze: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के सितारों को भी बॉर्डर 2 का इंतजार है। इस बीच अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है।

Image

pic credit- border 2/ rashid khan instagram

Border 2 Craze: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। ये फिल्म कल यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर ये खबरें सामने आई है कि ये पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने वाली है। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 का बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के स्टार्स इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

राशिद खान ने शेयर किया वीडियो

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने बॉलीवुड के सबसे चर्चित सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल होकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' के लिए उत्साह जाहिर किया। दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान राशिद ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की। वीडियो में वे सड़क किनारे कोयले पर भुट्टा भूनते दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में 'बॉर्डर 2' का गाना बज रहा है। कैप्शन में उन्होंने मजाक में लिखा, 'बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं यह पोस्ट डालूं तो क्या होता है।'वीडियो वायरल होते ही फिल्म के कलाकारों ने तुरंत रिएक्ट किया। वरुण धवन ने कमेंट किया, 'हां भाई।' अहान शेट्टी ने लिखा, 'बहुत प्यार भाई।' सुनील शेट्टी ने कहा, 'ये हुई न बात।' बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जो गणतंत्र दिवस से ठीक पहले है।

ये सितारे आएंगे नजर

बॉर्डर 2 साल 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं, साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। राशिद खान अकेले क्रिकेटर नहीं हैं जो फिल्म का सपोर्ट कर रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने भी इसी तरह का वीडियो शेयर किया था। केएल राहुल अहान शेट्टी के साले हैं। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना वाली 1997 की फिल्म की तरह ही देशभक्ति और बहादुरी की कहानी दिखाई जाएगी। आप इस मूवी को देखने के लिए कितना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article