Varun Dhawan's Role in Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता ने कई महीनों पहले बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि वो 'बॉर्डर 2' बनाने जा रहे हैं। यह फैसला उन्होंने सनी पाजी की 'गदर 2' की धांसू सफलता को देखते हुए लिया था। 'बॉर्डर 2' (Border 2) की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। सनी देओल के साथ मेकर्स ने इस मूवी में वरुण धवन को भी कास्ट किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक वरुण धवन के किरदार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं इस मूवी वरुण धवन (Varun Dhawan) किस परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभाने जा रहे हैं।
इस परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभाएंगे वरुण धवन
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। मिड डे ने बताया पीएमसी पुरस्कार विजेता के किरदार में वरुण धवन को देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार डिजाइनर शीतल शर्मा के साथ लुक सेशन के बाद वरुण धवन ने इंडियन आर्मी के अफसरों से भी मुलाकात कर सेना दिवस मनाया। इसके बाद वरुण धवन ने उन्हें जुड़ी कई चीजों को जानने की भी कोशिश की।
कुछ दिनों पहले ही सनी पाजी ने 'बॉर्डर 2' के शूटिंग सेट एक वीडियो पोस्ट किया था। इस पोस्ट के माध्यम से सनी पाजी ने बताया था कि बारिश की वजह से 'बॉर्डर 2' का शूट रोक दिया गया है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसका निर्माण जेपी दत्ता के बैनर तले किया जा रहा है।
