बॉलीवुड

Border 2: दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं Sunny Deol, जनवरी में इस दिन बड़े पर्दे पर देंगे दस्तक

Sunny Deol Border 2 To Release In January On This Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देशभक्ति का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। हाल ही में 'बॉर्डर 2' से जुड़ा उनका पोस्टर सामने आया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है।

Image

फोटो क्रेडिट- तरण आदर्श इंस्टाग्राम

Sunny Deol Border 2 To Release In January On This Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सनी देओल ने एक नहीं बल्कि कई बार बड़े पर्दे पर देशभक्ति फिल्मों के साथ देश के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। वहीं अब सनी देओल 'बॉर्डर 2' के साथ एक बार फिर से दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि सनी देओल की अपकमिंग मूवी से जुड़ा पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें उनका अवतार देख कोई भी हैरान रह जाए। इतना ही नहीं, 'बॉर्डर 2' (Border 2) की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसने फैंस की एक्साइटमें को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

'बॉर्डर 2' (Border 2) के पोस्टर में सनी देओल हाथ में बंदूक लिये दुश्मनों को ललकारते नजर आए। इसमें उनका जज्बा और तेवर देखने लायक रहा। वहीं इसकी रिलीज डेट की बात करें तो 'बॉर्डर 2' 22 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। तरण आदर्श ने 'बॉर्डर 2' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "'बॉर्डर 2' स्वतंत्रता दिवस पर अपना पहला पोस्टर साझा कर रही है। फिल्म एक दिन पहले अब 22 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'बॉर्डर 2' की टीम ने पहला पोस्टर साझा किया है, जिसमें सनी देओल नजर आए।"

तरण आदर्श ने 'बॉर्डर 2' (Border 2) की कास्ट से भी पर्दा उठाया। उन्होंने कैप्शन में बताया कि फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करने वाले हैं। 'बॉर्डर 2' का पोस्टर देख लोगों ने अभी से ही इसे ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article