बॉलीवुड

बॉर्डर 2 का टीजर इस दिन होगा रिलीज, पुराने अंदाज में नजर आएंगे सनी देओल

Border 2 Teaser: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की इस मूवी का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

Pic credit- Varun Dhawan (instagram)

Border 2 Teaser: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने इस मूवी की शूटिंग पूरी की। इस बात की जानकारी दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी थी। फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। इस बीच सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की इस मूवी का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।

इस दिन रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की मूवी बॉर्डर 2 का टीजर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज होगा। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 का 1 मिनट का टीजर बनाया है, जो भारत-पाकिस्तान के बीच टकरार और फिल्म के जोश को दिखाता है। इस टीजर के साथ मेकर्स 26 जनवरी 2026 की रिलीज डेट को फिर से कंफर्म करेंगे। बॉर्डर 2 के मेकर्स ने देश के बड़े मल्टीप्लेक्स चेन के साथ डील की है, जिसमें बॉर्डर 2 का टीजर वॉर 2 के साथ दिखाया जाएगा। फैंस बॉर्डर 2 के टीजर को देखने के लिए बेताब हैं।

इस साल रिलीज हुई थी सनी देओल की बॉर्डर

साल 1997 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर ने हिंदी सिनेमा में देशभक्ति का जज्बा जगाया था। उस समय ये फिल्म दर्शकों की सबसे पसंदीदा बन गई थी। आज भी लोग बॉर्डर को देखते है। बताते चलें कि उस वक्त सनी देओल की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म बॉर्डर में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी समेत कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। इन सभी ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article