बॉलीवुड

Border 2: ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के किरदार में जान डालेंगे दिलजीत दोसांझ, सिनेमाघरों में आएगा देशभक्ति का सैलाब

Diljit Dosanjh role in Border 2 : बॉर्डर 2 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की हर अपडेट पर फैंस की पैनी नजर है। अब इसकी स्टारकास्ट है ही इतनी दमदार कि सभी को इसकी रिलीज का इंतजार है। खैर फिल्म तो अगले साल रिलीज होगी, इससे पहले जान लीजिए, कौन सा स्टार क्या किरदार करने वाला है।

Image

Image Source: Instagram

Diljit Dosanjh role in Border 2: सनी देओल-दिलजीत दोसांझ -वरुण धरण और अहान शेट्टी स्टार मूवी बॉर्डर 2 चर्चा में है। जिस तरह से साल 1997 में बॉर्डर ने सिनेमाघरों में सैलाब ला दिया था, अब इसके पार्ट 2 से भी वैसी ही उम्मीद की जा रही है। अब लगभग तीन दशक बाद, इस कहानी का अगला अध्याय बड़े पर्दे पर लौटने वाला है। इस बार कमान जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता संभाल रही हैं, जो निर्देशक अनुराग सिंह के साथ मिलकर ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन कर रही हैं। फिल्म पर लगातार अपडेट सामने आती ही रहती हैं। अब पता चल है कि दिलजीत दोसांझ फिल्म में क्या किरदार निभाने वाले हैं।

दिलजीत दोसांझ निभाएंगे परमवीर चक्र विजेता का रोल

फिल्म में दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आएंगे। वह एक वीर योद्धा थे जिन्होंने, 14 दिसंबर 1971 को श्रीनगर एयरबेस पर पाकिस्तानी विमानों के हमले के दौरान अकेले ही छह सेबर जेट का सामना किया था। उन्होंने एक विमान को गिराया और दूसरे को तहस-नहस कर दिया था , और लड़ते हुए आखिर तक अपने बेस की रक्षा करते रहे। उनके इस अद्भुत साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। दिलजीत दोसांझ ने इस किरदार के लिए खुद मेहनत की है। बात करें सनीद देओल की तो, वह एक बार फिर अपने प्रसिद्ध किरदार मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रूप में लौट रहे हैं। वही कमांडर जिन्होंने 1997 की फिल्म में अपने साहस से देशभर के दर्शकों को भावुक कर दिया था। इस बार उनका किरदार पहली और दूसरी फिल्म के बीच एक सेतु का काम करेगा, जिससे कहानी में भावनात्मक गहराई और ऐतिहासिक जुड़ाव बनेगा।

दमदार स्टारकास्ट और जोशीला संगीत

फिल्म में सनी देओल और दिलजीत दोसांझ के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, परमवीर सिंह चीमा, और मेधा राणा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का संगीत पुराने “बॉर्डर” की यादें ताज़ा करेगा, जबकि इसकी कहानी भावनाओं, वीरता और देशभक्ति का शक्तिशाली संगम पेश करेगी। ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ़ एक सीक्वल नहीं, बल्कि भारतीय वीरता की नई पीढ़ी को समर्पित एक श्रद्धांजलि है, जो दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों में खड़ा होकर ताली बजाने पर मजबूर कर देगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article