बॉलीवुड

Border 2: दिलजीत दोसांझ-अहान शेट्टी ने सनी देओल संग शुरू की शूटिंग, 'बॉर्डर 2' एक्टर ने शेयर की तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2025, 12:29 PM IST

Border 2 Shooting Update: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और अब फिल्म का तीसरा शेड्यूल शुरू हो गया है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने भी अब सनी देओल के साथ शूटिंग शुरू कर दी है।

Image

Border 2 Shooting Update

Border 2 Shooting Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले सनी देओल ने फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया था जो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद एक्टर सुनील शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा न बनने पर बोलते नजर आए। इन सब के बाद फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है, जिसे जानने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों का दिल गदगद हो जाएगा।

दिलजीत दोसांझ-अहान शेट्टी ने शुरू की शूटिंग

फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। सनी देओल की इस फिल्म से जुड़ा अभी हाल में एक अपडेट सामने आया है। सनी देओल ने एक अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। तीसरे शेड्यूल में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी सेट पर काम शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी जानकारी सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में भी दी है। इस पोस्ट में सनी देओल ने फिल्म की रिलीज डेट को दोबारा फैंस को याद दिलाया है। सनी देओल ने बताया कि फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल यानी 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

कैसी होगी फिल्म की स्टोरी

सनी देओल की बॉर्डर 2 की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित होगी, जिसमें भारतीय सेना की बहादुरी को दिखाया जाएगा। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article