बॉलीवुड

Border 2: भूषण कुमार ने 10 करोड़ में खरीदे संदेशे आते हैं गाने के राइट्स, सोनू निगम-अरिजीत सिंह देंगे आवाज

Sonu-Arijit to sing Sandese Aate Hai 2.0: टी-सीरीज इन दिनों सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ बॉर्डर 2 नाम की फिल्म बनाने में व्यस्त है। 90 के दशक में रिलीज हुई बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर सफलता हासिल की थी, जिसके बाद अब मेकर्स इसका दूसरा भाग बना रहे हैं। बॉर्डर 2 से सामने आई खबर के अनुसार, मेकर्स इसमें सुपरहिट गाना संदेशे आते हैं रखेगा, जिसके लिए टी-सीरीज ने 10 करोड़ रुपये चुकाए हैं।

Image

Sandeshe Aate hain

Sonu-Arijit to sing Sandese Aate Hai 2.0: निर्माता और निर्देशक जेपी दत्ता ने गदर 2 की बम्पर सफलता देखने के बाद सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 का ऐलान किया था, जिसे टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी। फिल्म बॉर्डर में सनी देओल के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धन और अहान शेट्टी जैसे अभिनेता भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म बॉर्डर 2 के ऐलान के बाद से ही दर्शक इसके लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने दर्शकों के इस उत्साह को दोगुना करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है और संदेशे आते हैं गाना फिल्माने का फैसला किया है।

बॉर्डर फिल्म का गाना संदेशे आते हैं आज भी लोगों की जुबान पर है। जब भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का मौका आता है हर किसी की जुबान पर ये गाना अपने आप ही आ जाता है। मेकर्स ने इस गाने की रिकॉल वैल्यू को देखते हुए फैसला लिया है कि वो इसे बॉर्डर 2 में रखेंगे और इसे सोनू निगम और अरिजीत सिंह से गवाएंगे।

टी-सीरीज ने 10 करोड़ में खरीदा गाना

संदेशे आते हैं गाना टी-सीरीज के पास नहीं है, जिस कारण टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इसे 10 करोड़ में खरीद लिया है। ये किसी भी गाने के लिए चुकाई गई सबसे बड़ी रकम है। भूषण कुमार बॉर्डर मूवी में इस गाने की महत्वता को समझते हैं, जिस कारण वो 10 करोड़ रुपये चुकाने से नहीं कतराए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदेशे आते हैं 2.0 गाना सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के ऊपर फिल्माया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि संदेशे आते हैं गाना बॉर्डर सीरीज की जान है, जिसे बॉर्डर 2 में रखना इस मूवी का सम्मान बढ़ाने जैसा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article