बॉलीवुड

सगाई के बाद बेटी अंशुला कपूर को गले लगाकर फूट-फूटकर रोए बोनी कपूर, कहा- 'लव यू बच्चा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 5, 2025, 03:08 PM IST

Boney Kapoor-Anshula Kapoor Photos: प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की सगाई के बाद भावुक नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते है बोनी और अंशुला कपूर की तस्वीरें।

Image

Image Source: Boney Kapoor Instagram

Boney Kapoor-Anshula Kapoor Photos: बॉलीवुड के प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने 2 अक्टूबर को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन थक्कर (Rohan Thakkar) से सगाई कर ली। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए जिनकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। इन सब के बीच बोनी कपूर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसने सबको भावुक कर दिया है। तो चलिए जानते बोनी कपूर किस बात को लेकर इतने इमोशनल हो गए।

रो पड़े बोनी कपूर

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर एक बार फिर खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में अंशुला कपूर का कुछ तस्वीरें सामने आईं है। इन तस्वीरों में में अंशुला कपूर अपने पापा बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों में बोनी कपूर अपनी बेटी को गले लगाते हुए रोते हुए नजर आ रहे हैं। ये बोनी कपूर और अंशुला कपूर की ये तस्वीरें सगाई के बाद की हैं। इन तस्वीरों को बोनी कपूर ने एक इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया है। बोनी कपूर ने लिखा 'मेरी अनमोल बेटी ने मेरे लिए एक अनमोल दामाद ढूंढ लिया है। लव यू माय बच्चा, तुम दोनों को हमेशा मेरी सारी बधाइयां और खुशियां।' बोनी कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट पर स्टार्स से लेकर आम लोग तक खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए।

पहले पत्नी की बेटी है अंशुला कपूर

बोनी कपूर ने अपनी लाइफ में दो शादियां की हैं। अंशुला कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी (Mona Shourie) की बेटी है। मोना शौरी बोनी कपूर की पहली पत्नी है। पहली पत्नी से बोनी कपूर का एक बेटा भी जिनका नाम अर्जुन कपूर है। बोनी कपूर ने दूसरी शादी श्रीदेवी (Sridevi) से की थी। इस शादी से बोनी कपूर की दो बेटियां है जिनका नाम खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) है। बोनी कपूर और अंशुला कपूर की तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article