Filmmakers on Operation Sindoor: बॉलीवुड में इन दिनों ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की जबरदस्त चर्चा है। भारतीय सेना द्वारा किए गए इस ऑपरेशन को लेकर बॉलीवुड स्टार्स रिएक्शन देते नजर आए किसी ने सेना की जमकर तारीफ की, जो कोई इस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कमेंट करता नजर आया। बॉलीवुड स्टार्स के रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन सब के बाद अब फिल्ममेकर्स इस नाम को भुनाने की होड़ में लग गए हैं। हर कोई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्म बनाना चाहता है। इसको लेकर अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट भी सामने आई है।
ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म-सीरीज बनाने पर तेज हुई चर्चा
भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद माना जा रहा था कि इसको लेकर कोई न फिल्म या सीरीज का जल्द ऐलान हो सकता है। इसी बीच बॉलीवुड हंगामा की एक खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, कई बड़े प्रोडक्शन हाउसेज ऑपरेशन सिंदूर टाइटल को रजिस्टर कराने की दौड़ में शामिल हैं। मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar), अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और कबीर खान (Kabir Khan) जैसे बड़े डायरेक्टर्स के प्रोडक्शन हाउसेज इस टाइटल के लिए कोशिश कर रहे हैं। कुछ बैनर्स ने तो स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। कुछ प्रोडक्शन हाउसेज अक्षय कुमार (Akshay Kumar), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) जैसे स्टार्स को अप्रोच करने की प्लानिंग में हैं। इस खबर सामने ऑपरेशन सिंदूर आने वाली फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
क्यों हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर की कहानी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसका जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।
