बॉलीवुड

Bollywood Celebs on Border 2: अजय देवगन ने 'बॉर्डर 2' को बताया दमदार फिल्म, सुनील शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 23, 2026, 10:28 AM IST

Bollywood Celebs on Border 2: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को अब बॉलीवुड स्टार्स का साथ मिलना शुरू हो गया है। फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने पोस्ट किए हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर क्या लिखा है।

Image

Image Source: IMDb

Bollywood Celebs on Border 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की धांसू फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आज यानी 23 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है, तो कभी मूवी के रिव्यू लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ले रहे हैं। इन सब के बीच अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को अब बॉलीवुड स्टार्स का भी साथ मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड स्टार्स फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर क्या लिख रहे हैं, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

अजय देवगन ने किया पोस्ट

एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म को लेकर बॉलीवुड स्टार्स की पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अभी हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर पोस्ट किया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। अजय देवगन ने फिल्म बॉर्डर 2 की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'हमारे सैनिकों की कहानियां और देश के लिए उनका प्यार हमें याद दिलाती हैं कि हम भारतीय कौन हैं। बॉर्डर 2 बहादुरी, कुर्बानी और देश से गहरे प्यार की मिसाल है। पूरी टीम को इस दमदार देशभक्ति वाली कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।' इसके अलावा सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) समेत कई सितारों ने फिल्म को लेकर पोस्ट की है। सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर 2 से एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

पहले दिन इतना कलेक्शन करेगी फिल्म

अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article