बॉलीवुड

Nushrratt Bharuccha के चेहरे और हांथों पर आई गंभीर चोट, शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुंई एक्ट्रेस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 11:01 AM IST

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी अपकमिंग फिल्म छोरी 2 (Chhori 2) की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। नुसरत के चेहरे और हाथों पर चोट लगी है और इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Nushrratt Bharuccha Injured

KEY HIGHLIGHTS
  • नुसरत भरूचा के चेहरे और हाथ पर लगी गंभीर चोट।
  • छोरी 2 की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुईं अभिनेत्री।
  • एक्ट्रेस ने चोट लगने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Nushrratt Bharuccha Injured: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के सेट पर चोटिल होने की खबर के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार सेट पर हादसे का शिकार हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी अपकमिंग फिल्म छोरी 2 (Chhori 2) की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। इस दुर्घटना नुसरत के चेहरे और हाथों पर चोट लगी है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नुसरत भरूचा की दोस्त और एक्ट्रेस इशिता राज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें नुसरत भरूचा एक क्लीनिक में बेड पर लेटी हुई हैं। इसी वीडियो को नुसरत ने भी दोबारा पोस्ट किया है और हादसे के बारे में फैंस को बताया है। छोटी 2 के एक्शन सीन के दौरान नुसरत भरूचा हादसे का शिकार हो गई हैं।

चेहरे और हाथों में लगे टांके

इशिता राज के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में, नुसरत एक क्लिनिक में लेटी हुई है और अपनी हाथों और चेहरे पर आई चोटों पर टांके लगवा रही हैं। इस बीच उनके चेहरे पर चोट का दर्द साफ देखा जा सकता है। हालांकि वह अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी लग रही हैं। नुसरत ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'ये थोड़ा ज्यादा ड्रामा इंस्टाग्राम पर फॉर्मेलिटी के लिए है।' बता दें कि छोटी की शूटिंग की शुरुआत में भी नुसरत भरूचा को कुछ चोटें आई थी।

फैंस को पसंद आई थी नुसरत की फिल्म छोरी

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी को साल 2021 में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसके सीक्वल की घोषणा दिसंबर 2021 में ही हो गई थी। इस फिल्म हॉरर थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article