बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडीस की मां ICU में भर्ती, एक्ट्रेस आनन-फानन में पहुंची अस्पताल

Jacqueline Fernandez’s Mother in ICU: बॉलीवुड में कई सालों से काम कर रही अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez News) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार उनकी मां किन को अचानक से आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। मां के बीमार होने की खबर सुनते ही अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस घर लौट गई हैं।

Image

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez’s Mother in ICU: श्रीलंकन ब्यूटी और बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार उनकी मां किम फर्नांडिस को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जैकलीन फर्नांडिस की मां किम की तबीयत अचानक से इतनी खराब कैसे हो गई है, यह पता नहीं चला है लेकिन अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस को जैसे ही अपनी मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है, वैसे ही वो घर की तरफ रवाना हो गई हैं।

ICU में भर्ती हैं जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस

जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोमवार के दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस की मां की तबीयत अच्छी नहीं है। विरल भयान ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'यह जानकर मेरा दिल टूट गया है कि जैकलीन फर्नांडिस की मां आईसीयू में भर्ती हैं। हर किसी के लिए परिवार सबसे पहले आता है, इसीलिए जैकलीन फर्नांडिस अचानक से मां के पास पहुंची हैं। मुझे उम्मीद है कि जैकलीन की मां जल्द ही ठीक हो जाएंगी और फिर से परिवार में खुशियां फैलेंगी।'

बताते चलें कि एक वक्त जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा के तौर पर जानी-जाती थीं लेकिन सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने के बाद से ही उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना कम हो गया है और बड़े-बड़े एक्टर्स उनके साथ काम करने से बच रहे हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडिस ने साउथ इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया है लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली है, जो उन्हें हिन्दी फिल्मों में मिली है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article